वैशाली के मन्नू राज ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया बिहार पुलिस का झंडा
हाजीपुर, मई 31 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र वैशाली पुलिस के सिपाही मन्नू राज ने असम के गुवाहाटी में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप-2026 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से, सिल्वर मेडल प्राप्त कर वैशाली सहित पूरे बिहार पुलिस का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनकी यह सफलता अन्य पुलिसकर्मियों एवं युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि वैशाली पुलिस परिवार को सिपाही मन्नू राज की इस उपलब्धि पर गर्व है। इस उपलब्धि ने सिर्फ वैशाली पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे वैशाली जिले को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.