हाजीपुर, मई 20 -- वैशाली थाना क्षेत्र के खेदरपुरा गांव में मंगलवार को एक केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला बोल दिया। उग्र परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस हिरासत से प्राथमिकी अभियुक्त को भी छुड़ा लिया गया। घटना में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना की जानकारी दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वैशाली थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ कांड संख्या 347/26 के नामजद अभियुक्त रंजीत पासवान की गिरफ्तारी के लिए खेदरपुरा गांव पहुंचे थे। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, वह विरोध करते हुए भागने लगा। पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान आरोपी के परिजन एवं आसपास के लोग जुट गए और पुलिस टीम के साथ हाथापाई, गाली-गलौज एवं पथराव करने लगे।

पुलिसकर्मियों की चोटें बताया कि इसी दौरान ...