हाजीपुर, अप्रैल 1 -- वैशाली । संवाद सूत्र वर्षों पुरानी पौराणिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी वैशाली के ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करिणी के तट पर भव्य धार्मिक आयोजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश पूजन किया और इसके बाद कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा के दौरान अभिषेक पुष्करिणी के एक छोर से दूसरे छोर तक कलश को पारंपरिक तरीके से ले जाया गया। पीले वस्त्र धारण किए स्थानीय मछुआरों ने चैता गीत गाते हुए नाव के माध्यम से कलश को सरोवर को पार कराया। यह दृश्य अत्यंत मनोहारी और श्रद्धा से परिपूर्ण था, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग तट पर एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरों में कैद किया। इसके पश्चात स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.