पटना, मार्च 18 -- राज्य के दो जिलों वैशाली और सारण में वक्फ संपत्ति पर बहुउद्देश्यीय भवन बनेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इन दोनों जिलों में भवन निर्माण की मंजूरी दे दी है। ये जी-थ्री भवन होंगे। इस पर राज्य सरकार 24.67 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बहुउद्देश्यीय भवन में वक्फ बोर्ड कमिटी का कार्यालय, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, कौशल विकास केंद्र, कोचिंग सेंटर होंगे। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने बताया कि वक्फ की संपत्तियों को आमलोगों के उपयोग में लाने की पहल तेज की गई है। अधिक से अधिक लोगों को इन संपत्तियों से रोजगार एवं व्यापार के अवसर मिलेंगे। जानकारी के अनुसार, विभाग 26.97 करोड़ की चार अन्य योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इससे वक्फ संपत्तियों के विकास एवं रखरखाव में सुविधा होगी।बिहार में वक्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.