लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नारकोटिक्स टास्क टीम ने वैशाली एक्सप्रेस (15565) के जनरल कोच से करीब 10 किलोग्राम लावारिस गांजा बरामद किया है। बरामदगी चलती ट्रेन में जांच के दौरान हुई। आरपीएफ के दावे के अनुसार गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 10 लाख है।आरपीएफ के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन और मंडल निरीक्षक, ऐशबाग अजमेर सिंह यादव के मार्गदर्शन में गठित टास्क टीम मंगलवार को ट्रेन संख्या 15565 की जांच कर रही थी। ट्रेन जब बुढ़वल और बिंदौरा स्टेशनों के बीच थी तभी इंजन से सटे जनरल कोच संख्या 258884/सी में संदिग्ध हालत में दो लावारिस बैग मिले। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैगों के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया।ट्रेन के बाराबंकी स्टे...