सुपौल, अप्रैल 24 -- बिहार के सुपौल जिले के ललितग्राम से देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में कंफर्म टिकट की मारामारी रहने से यात्री लगातार परेशान हैं। आलम यह है कि ट्रेन का आरक्षण जैसे ही खुलता है, कुछ ही घंटों में वेटिंग या आरएएसी लग जाती है। ऐसे में दिल्ली और सुपौल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी शुरू किया गया है। इससे यात्रियों को राहत तो मिली है, लेकिन जिले के कई क्षेत्रों के लोग अब भी परेशान हैं। इसलिए इस स्पेशल ट्रेन का विस्तार ललितग्राम तक करने की मांग उठ रही है। रेलवे द्वारा हाल ही में सुपौल से नई दिल्ली के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन (04071/0407...