वैशाली-इंदिरापुरम वालों को राहत, किसानों के बढ़े मुआवजे की वसूली वाले नोटिस पर लगी रोक
गाजियाबाद, नवम्बर 1 -- गाजियाबाद के वैशाली और इंदिरापुरम के आवंटियों को किसानों के बढ़े हुए मुआवजे की वसूली से राहत मिलेगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब लोगों से सीधे मुआवजे की रकम नहीं वसूलेगा। इसके लिए शासन की मदद से नई योजना तैयार की जाएगी। फिलहाल जिन लोगों को वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें कोई रकम जमा करने की जरूरत नहीं है। भुगतान नहीं करने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं होगी। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के बीच शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सुनील शर्मा ने बताया कि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाले बिना किसानों को मुआवजा देने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। जीडीए और शासन मिलकर इसका रास्ता निकालेंगे। अंतिम निर्णय होने तक नोटिस पाने वाले लोगों को परेशान होने की जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.