वैशाली-इंदिरापुरम में बिजली बाधित रहेगी
गाज़ियाबाद, जून 26 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली और इंदिरापुरम में शनिवार सुबह एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वैशाली के 132 केवी उपकेंद्र पर रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसके कारण सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एटीएस, वैशाली सेक्टर-पांच, वैशाली सेक्टर-दो, महागुन मॉल और अहिंसा खंड से जुड़े 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम जोन तीन मुख्य अभियंता जोन तीन बृजेश कुमार ने यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- वैशाली-इंदिरापुरम में बिजली बाधित रहेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.