हाजीपुर, जनवरी 31 -- वैशाली, संवाद सूत्र। वैशाली प्रखंड क्षेत्र में अंचल कार्यालय, थाना एवं अस्पताल परिसर के सामने सड़क किनारे गुमटी होटल एवं अस्थायी सब्जी दुकानों द्वारा की गई सरकारी भूमि अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री, बिहार सरकार को आवेदन देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में रामाशंकर प्रसाद सिंह, प्रदुमन सिंह आदि ने बताया है कि अंचल कार्यालय की भूमि पर सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है इसके कारण वैशाली आने-जाने वाले आम वाहनों के साथ-साथ पर्यटक वाहनों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे वाहनों की आवाजाही बाधित होने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.