हाजीपुर, मार्च 20 -- वैशाली । संवाद सूत्र पुलिस ने बोलेरो एवं बाइक चोर दो अपराधियों को करीब पांच किलोमीटर पीछा कर पकड़ा। पकड़े गए चोर के पास से एक बोलेरो, एक बाइक एवं मास्टर चाभी पुलिस ने बरामद की है। वैशाली थाने पर शुक्रवार को डीएसपी गोपाल मंडल एवं थानाध्यक्ष राजकुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि गुरुवार को देररात थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे। तभी भगवानपुर रत्ती चौक के पास अमृतपुर की ओर से एक बोलेरो एवं एक बाइक आते दिखाई दी। पुलिस कर्मीयों द्वारा रूकने का इशारा दिए जाने पर बोलेरो सवार अपराधी बोलेरो छोड कर पिछे से आ रहे बाइक पर सवार हो कर भाग निकला। थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ बाइक का पीछा किए तभी बाइक सवार चार अपराधी बाइक से कुदकर भाग निकले, जिसमें दो ...