गया, मई 4 -- लहर के कहर से जन जीवन प्रभावित करने वाला वैशाख महीने में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में करीब एक घंटा आषाढ़ जैसी मूसलाधार बारिश हुई। मूंग और सब्जी की खेती में बारिश का पानी जम गया। बीच-बीच में तेज आंधी भी चली। इससे आम और सब्जी की खेती को भारी नुकसा हुआ है। राधे सिंह, बबन सिंह, रामदेव यादव आदि बुजुर्गों ने बताया कि अपनी उम्र में इस तरह का मौसम कभी नहीं देखा था। इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गांव से तीन किलोमीटर दूर लीज पर जमीन लेकर कई बीघे में भंटा की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने से पौधे खेत में गिर गए। सांवकला गांव के नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मूंग की फसल कुछ ही दिनों में टूटने वाली थी। लेकिन, बरसाती पानी भर जाने से सब नष्ट हो गयी। तेज आंधी से बागीचे में लगे आम के पेड़ों से टिकोले...