देवघर, मई 17 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के समलपुर, छोटी चरपा, पाण्डेयसिंघा, मारगोमुंडा, भंडारो खमरबाद, पुरानी चिहुंटिया, फागो, डुमरिया, गोराडीह, कोरीडीह, बड़ा चरपा, अर्जुनका, बड़ा लुसियो, बाघाडाबर, छोटा लुसियो, परसिया आदि गांव में पिछले एक माह से चल रहे मासव्यापी वैशाख हरिकीर्तन का समापन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, करताल, झाल, नाल, घंटी, शंख आदि के साथ हरि कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के पश्चात एक माह तक चलने वाला वैशाख हरि कीर्तन संपन्न हो गया। हरि कीर्तन के दौरान वैशाख माह में प्रतिदिन संध्या के बाद देर रात तक कई गांव के लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण से भजन मंडली की टोली बनाकर नगर भ्रमण करते हुए भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मासव्यापी हरिनाम संकीर्तन के समापन पर श्रद्धालुओं ...