रामगढ़, मई 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भैया बलराम की विशेष पूजा-अर्चना पूर्णिमा के दिन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु क्रमबद्ध तरीके से भगवान के दर्शन और पूजन करते रहे। प्रातः लगभग 9 बजे भगवान का विधिवत श्रृंगार कर मिष्ठान और फलों का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे खीर और खिचड़ी का विशेष भोग लगाया गया। धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाने के लिए दोपहर 3 बजे से इस्कॉन की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बांका : बुद्ध पूर्णिमा पर हनुमान प्रतिमा स्थापना हरे रामा हरे कृष्णा के संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इसी दौरान धीरज पाठक की ओर से सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.