हजारीबाग, मई 2 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बुढ़िया माता दरबार में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जय बुढ़िया माता कीर्तन मंडली के संयोजक महेश वैद्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस भक्ति जागरण में परासी, कुरहा, कारीमाटी, मुकतमा, हदारी, रतनपुर और चंदवारा समेत कई गांवों के श्रद्धालु और कलाकार शामिल हुए। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों की मधुर धुन, नाल और ढोलक की थाप पर श्रद्धालु पूरी रात भाव-विभोर होकर झूमते रहे।कार्यक्रम के दौरान महेश वैद्य द्वारा रामायण के सुंदरकांड का पाठ भी किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। जागरण में महिला और पुरुष दोनों ही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान भक्ति में लीन नजर आए। मौके पर शंभु पांडे, रविशंकर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.