संभल, अप्रैल 18 -- वैशाख अमावस्या पर शुक्रवार को जिलेभर के गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राजघाट गंगाघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था, जहां हर-हर गंगे के जयघोष के साथ भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास की अमावस्या पितरों की शांति और मोक्ष के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। राजघाट पर आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के पश्चात घाट पर बैठे पुरोहितों से पितृ तर्पण और पूजन कराया। इसके बाद तिल, गुड़, वस्त्र और जल से भरे पात्रों का दान कर पुण्य लाभ कमाया। यह भी पढ़ें- वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दीपदान राजघाट गंगा तट पर केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि बहजोई, चन्दौसी, बदायूं जैसे पड़ोसी जिलों से भ...