वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य धम्म यात्रा
कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ। सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में त्रिविधि पावन पर्व बैशाखी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य धम्म यात्रा निकाली गई। प्रिया ओमकार शाक्य के संयोजन में आयोजित इस शोभायात्रा में 82 मीटर का पंचशील ध्वज सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे पश्चिमी बाईपास, नहर कोठी से हुआ और इसका समापन लक्षीराम नगला स्थित निर्माणाधीन अशोक स्तंभ के समीप हुआ।
यात्रा का माहौल शोभायात्रा में बाइक सवार, ढोल-नगाड़ों की थाप, और भक्ति गीतों पर थिरकते युवा शामिल रहे। काले रंग की कारों पर तथागत गौतम बुद्ध सहित अन्य महापुरुषों की झांकियां सजाई गई थी। धम्म गुरु पूज्य भंते चेतसिक बोधि, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जीतू तिवारी, रमेश बौद्ध, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.