सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और सुचारु वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान जिले की वर्तमान आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की गई और निर्देश जारी किए गए। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के हालिया दिशा-निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक कार्यक्रमों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। वैवाहिक कार्यों हेतु अब वाणिज्यिक गैस का ही उपयोग किया जाएगा। इसके लिए कैटरर्स या रसोइयों ...