कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए वैवाहिक समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक महिलाओं के नृत्य के दौरान दोनाली बंदूक से हवा में फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें बारात निकासी के समय महिलाएं गाना-बजाना कर रही थीं और उसी दौरान युवक लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर रहा था। वीडियो पश्चिम शरीरा इलाके के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कौशांबी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.