कौशाम्बी, फरवरी 22 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में 20 फरवरी को वैवाहिक समारोह था। शाम के वक्त 14 साल की बेटी इसी में शामिल होने गई थी। वहां से संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पश्चिमशरीरा के लोधन का पूरा गांव का बचऊ पुत्र धनराज झांसा देकर उसे अगवा कर ले गया है। जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.