रामपुर, जून 20 -- एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए राजस्थान के एक 86 वर्ष के बुजुर्ग अचानक कहीं लापता हो गए हैं। स्वजन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है और पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। राजस्थान के जयपुर जनपद के मानसरोवर थाना क्षेत्र के रजत पथ निवासी आरिंदान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और अचानक लापता हुए अपने पिता ओमप्रकाश पंजाबी को खोजे जाने की गुहार लगाई। आरिंदान ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को उत्तराखंड से सटे गांव दिबदिबा स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने के लिए अपने परिवार सहित आए हुए थे।आरिंदान के अनुसार रात में उनके पिता ने समारोह में हिस्सा लिया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अचानक बिना बताए रिसोर्ट से बाहर कहीं चले गए। काफी खोजबीन करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला। रिसोर्ट के गेटमैन ने ...