वैवाहिक समारोह में आई नर्तकियों से बदसुलूकी, नोंचा-खसोटा, विरोध करने पर पीटा
हमीरपुर, जून 19 -- राठ, संवाददाता। कोतवाली के परा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में दिल्ली और मथुरा से बुलाई गई नर्तकियों के साथ आयोजकों ने शर्मनाक हरकतें की और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। एक नर्तकी को जबरिया कमरे में खींचकर ले जाया गया, जहां उसे बुरी तरह से नोंचा-खसोटा गया। सवेरे नर्तकियों की कार को भी बीच रास्ते रोकने की कोशिश की गई। पीड़ित नर्तकियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना का वर्णन कोतवाली क्षेत्र के परा गांव में 18 जून की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में दिल्ली और मथुरा से दो नर्तकियां आई थी, जो आयोजकों की बदसुलूकी का शिकार हो गई। थाने पहुंची पीड़ित नर्तकी ने बताया कि उन्हें वैवाहिक कार्यक्रम में नृत्य करने के लिए बुलाया गया था। वह लोग 18 जून को गांव पहुंच गई। जब उनका कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.