वैवाहिक वर्षगांठ पर वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
गौरीगंज, जून 3 -- मुसाफिरखाना। माता-पिता की वैवाहिक वर्षगांठ को विशेष और यादगार बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी अभिषेक प्रताप सिंह ने गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के लिए भोजन, मिष्ठान एवं जलपान की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम तरीका समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके जीवन अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वृद्धजन आवास में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान सभी बुजुर्गों को भोजन कराया गया तथा मिष्ठान और जलपान वितरित किया गया। बुजुर्गों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.