वैवाहिक रिश्तों को टूटन से बचाएंगे काउंसिलिंग सेंटर
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वैवाहिक रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने 'तेरे मेरे सपने' कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जिलों में काउंसिलिंग सेंटर खोले जाएंगे। यहां विवाह से पहले युवक-युवतियों को मनोविज्ञानी बताएंगे कि शादी क्या है और इसे कैसे निभाएं। पति-पत्नी के रिश्तों के महत्व, विचारों में मेल, शादी बाद बदले माहौल में सामंजस्य समेत कई बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया जाएगा। जोड़ों के अभिभावकों की भी काउंसिलिंग होगी। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक विवाह टूटने जैसी स्थिति के पीछे धैर्य और भरोसे की कमी, विवाहेतर सम्बंध, जीवनसाथी के पास समय की कमी, नौकरी-रोजगार के सिलसिले में घर से दूर रहने आदि कारण सामने आए हैं। वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.