वैवाहिक बंधन में बंधे 12 जोडे़, खाई जीवन भर साथ रहने की कसमें
उरई, मई 18 -- उरई, संवाददाता । सामूहिक विवाह समारोह में 12 बेटियों के हाथ पीले हो गए। सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में कदम रखा। अतिथिगणों के साथ आयोजन समिति के लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर मंगल जीवन की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। आयोजन कमेटी ने जोड़ों को उपहार स्वरुप सामान दिया। राठ रोड स्थित विजय विक्रम रिसोर्ट में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।
देर रात की बारात देर रात को सभी जोड़ों की बारात निकाली गई। बारात घूमने के बाद कार्यक्रम स्थल पर द्वारचार की रस्म अदा की गई। बाद में पांडाल में लाल सुर्ख जोडे़ में सजी धजी बैठी दुल्हनों को मंच पर बुलाया गया। इस दौरान वर, वधु ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी बनाया। मौजूद जनाती, बारातियों ने पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्य अतिथि राजाराम पाल पूर्व सांसद, पुष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.