जौनपुर, मई 3 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित एक होटल के मुख्य द्वार से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक युवक के बैग से नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिया। घटना उस समय हुई जब बरात के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी आकाश सेठ पुत्र सुभाष सेठ ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई अभिषेक सेठ की शादी का कार्यक्रम होटल में था। रात करीब 11बजे जब बरात होटल के मुख्य द्वार पर पहुंची और स्वागत सत्कार चल रहा था। तभी अज्ञात चोरों ने उसकी पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग को ब्लेड से काट दिया। बैग में दुल्हन के गहने रखे थे, जिसमें सोने का हार, सोने का बाजूबंद, करधन और चांदी की पायजेब थे। इसके अलावा बैग में दो लाख पैंतीस हजार रुपये नकद भी रखे थे। होटल के अंदर जाने के बाद जब आकाश ने बैग कंधे से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.