वैल्यूर्स डे पर संजय मेहरोत्रा को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैल्यूर्स डे पर शहर के प्रबुद्ध लोगों ने रजिस्टर्ड आईबीबीआई वैल्यूअर, सिविल इंजीनियर, रोटेरियन एवं रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मेहरोत्रा को सम्मानित किया। वयोश्रेष्ठ हीरालाल गुप्ता ने कहा कि देश की जीडीपी में रियल एस्टेट का करीब नौ प्रतिशत योगदान है। इसमें वैल्यूअर की भूमिका महत्वपूर्ण है। ईमानदार और निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर ही बैंक संपत्ति खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि संपत्तियों के सही मूल्यांकन के माध्यम से वैल्यूअर देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। मौके पर योगाचार्य दिलीप कुमार, नागरिक मोर्चा के संस्थापक मोहन सिन्हा समेत अन्य थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ट्रस्ट के लाइफ मेंबरों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.