वैल्यूएशन के साथ वास्तविक मूल्य सृजन पर दें ध्यान : अनिल अग्रवाल
बोकारो, जून 23 -- वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने युवा उद्यमियों से स्टार्टअप की वैल्यूएशन के साथ-साथ वास्तविक मूल्य सृजन पर भी ध्यान देने की अपील की है। इसकी जानकारी देते हुए बोकारो के वेदांता ईएसएल कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा संदेश में चेयरमैन ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता केवल उसकी बाजार वैल्यूएशन से नहीं, बल्कि समाज, ग्राहकों और हितधारकों के लिए किए गए वास्तविक योगदान से तय होती है। उन्होंने कहा कि वैल्यूएशन किसी व्यवसाय के लिए ऑक्सीजन की तरह महत्वपूर्ण है, लेकिन उद्यमियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने अपनी यात्रा किसी समस्या का समाधान खोजने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.