रामपुर, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के पजावा गांव निवासी इमरान ने बताया कि खूंटाखेड़ा गांव में उसकी वैल्डिंग की दुकान है।मंगलवार रात में वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।बुधवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की पिछली ओर लगे लोहे के गेट को टूटा हुआ था तथा दुकान में रखी वैल्डिंग मशीन,अल्टीनेटर, वैल्डिंग मशीन,ग्राइन्डर,ड्रिल व हैमर गायब थे।दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी व मौके का निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.