गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम,संवाददाता। वैलेंटाइन डे पर साइबर सिटी गुरुग्राम का बाजार पूरे दिन गुलजार रहा। सुबह से ही फूलों की दुकानों और गिफ्ट गैलरियों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। सेक्टर-14 मार्केट, सदर बाजार, गैलेरिया और एमजी रोड स्थित मॉल में युवाओं के साथ-साथ कामकाजी पेशेवर भी खरीदारी करते नजर आए। फूल विक्रेताओं के अनुसार इस बार रेड रोज और बुके की रिकॉर्ड बिक्री हुई। सामान्य दिनों में 20 से 30 रुपये में बिकने वाला एकल गुलाब शुक्रवार को 50 से 60 रुपये तक पहुंच गया। बुके की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 2500 रुपये तक रही। कारोबारियों का कहना है कि मांग बढ़ने के कारण फूलों के दामों में करीब 40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ, फिर भी खरीदारी पर कोई असर नहीं पड़ा। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले से ही बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट ऑफिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.