नई दिल्ली, फरवरी 14 -- साल 2018 में एक फिल्म आई थी लैला मजनू। कश्मीर की वादियों में बनी इस फिल्म में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन नए सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्म मानी जाती है। लैला मजनू को बनाने वाली एकता कपूर और इम्तियाज अली एक बार फिर साथ आ गए हैं। इस बार वो हीर रांझा की लव स्टोरी स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं। मेकर्स ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो के साथ फिल्म का ऐलान कर दिया है।लैला मजनू के बाद हीर रांझा ला रही हैं एकता कपूर एकता कपूर ने फिल्म लैला मजनू के ही कुछ सुंदर सीन शेयर करते हुए हीर रांझा की एनिमेटेड झलक दिखाई है। एकता ने हीर रांझा का एलान करते हुए लिखा, 'कुछ लव स्टोरी कभी नहीं मरती, लैला मजनू से हीर रांझा-प्यार की लिगेसी ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी'। देखिए ये वीडियो। अ...