बोकारो, फरवरी 14 -- चंद्रपुरा।वैलेंटाइन डे को लेकर विद्युतनगरी चंद्रपुरा में युवक युवतियों व प्रेमी जोड़ों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को कई प्रेमी जोड़ों ने यहां पर गिफ्ट की खरीदारी की। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का रिवाज है। इधर, चंद्रपुरा पुलिस भी इस दिन चौकस रहेगी और अश्लील हरकत करने वालों पर कार्रवाई करेगी। निमियामोड़ मुख्य बाजार के गिफ्ट विक्रेता अशोक बरनवाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गिफ्टों की खरीदारी की जा रही है। उनकी दुकान पर एक से एक गिफ्ट पड़े हुए हैं। वैलेंटाइन कार्ड की भी खूब बिक्री हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.