मुरादाबाद, फरवरी 14 -- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल और महिला परिषद ओजस्विनी की 25 टीमों ने वैलेंटाइन डे के विरोध में शहर में भ्रमण किया। ये टीमें वैलेंटाइन डे मनाने वाले युवक-युवतियों को तलाशती रहीं। इन्होंने कंपनी बाग भी खंगाला। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रेदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि उनकी टीमों को वैलेंटाइन डे मनाता कोई जोड़ नहीं मिला। रोहन सक्सेना और वंदना शर्मा सहित टीमों में जय शर्मा, रोहित भटनागर, जतिन प्रजापति,अभिषेक श्रीवास्तव,अनुज आर्य, गंगा राणा, सुशांत गुप्ता, दीपक, भानु आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.