धनबाद, जुलाई 31 -- पंचेत, प्रतिनिधि। पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईदगाह नाटक का मंचन छात्रों ने अत्यधिक उत्साह के साथ प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानी ईदगाह पर एक भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया, जिसकी सबने सराहना की। विद्यार्थियों एवं हिंदी शिक्षकों ने मुंशी प्रेमचंद जी के जीवन, संघर्षों और उनकी अनूठी लेखन शैली पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बच्चों को प्रेमचंद जी की रचनाओं और उनके सामाजिक संदेशों से अवगत कराया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी शिक्षिका मिस डिंपी शाह और मिसेज वीना कुमारी द्वारा किया गया। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष्ठी इस प्रतियोगिता...