देहरादून, अप्रैल 2 -- मसूरी। संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से स्थायी पुल के निर्माण से पहले एक और अस्थायी वैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन सीजन प्रारंभ होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.