वैली पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
धनबाद, मई 21 -- पंचेत, प्रतिनिधि। पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय इन हाउस टीचर ट्रेनिंग बुधवार को संपन्न हो गया। सीबीएसई के मानकों के तहत शिक्षकों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उप प्राचार्य सह सीबीएसई रिसोर्स पर्सन विक्रम प्रमाणिक के नेतृत्व और कुशल प्रबंधन में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्टोरीटेलिंग, क्लासरूम में एआई का उपयोग, डिजिटल सिटीजनशिप, क्रिटिकल थिंकिंग, क्लासरूम मैनेजमेंट, आर्ट इंटीग्रेशनर, कोलेबोरेशन सोशल इमोशनल, लर्निंग और विविधता व समावेश विषय पर विशेष रुप से जानकारी दी गई। मौके पर रिसोर्स पर्सन सोनाली चौबे, राखी, रिंकू प्रियदर्शिनी, मेंटरशिप मिस जसनीत कौर, अरुणाभ चटर्जी, आफरीन, दीपशिखा कुमारी, उत्तम दास, सुष्मिता घोष, नीलम कुमारी, डिम्पी शाह आदि थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.