धनबाद, मई 20 -- पंचेत, प्रतिनिधि। पतलाबाड़ी स्थित वैली पब्लिक स्कूल में इस वर्ष 12 वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के उपप्राचार्य विक्रम प्रमाणिक और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उन्हें बूके देकर सम्मानित किया। पास सीनियर छात्रों ने 10 वीं और 12 वीं जूनियर्स को सफलता की टिप्स दिया। अच्छे अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत, लगन, परीक्षा की तैयारी के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ जीवन के अनुभव साझा किए और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...