लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा-लोहरदगा के तत्वावधान में 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त गजेटेड- ननगजेटेड पेंशनरों को वैलीडेशन एक्ट एवं 8वां केन्द्रीय वेतनमान आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस के माध्यम से बांटने की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को काला दिवस मनाया गया। लोहरदगा पेंशनर समाज के सदस्यों ने समाहरणालय लोहरदगा से प्रदर्शन शुरू कर बाबासाहब डा.भीमराव अम्बेदकर चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सभा की। इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि वैलीडेशन एक्ट के माध्यम से पेंशनरों के बीच बंटवारा कर 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस के माध्यम से पेंशन हेतु भारत की संचित निधि करीब पांच लाख 80 हजार करोड़ रूपये को हड़प कर तमाम पेंशनरों का पेंशन सरकार बंद कर देना चाहती है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.