हापुड़, मई 7 -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वाधान में आर्य समाज मंदिर में पेंशनर्स मिलन का आयोजन रवीश कुमार राही की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें पेंशनर्स ने वैलिडेशन एक्ट-2025 को वापस लेने की मांग की। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य ने बताया कि भारत सरकार द्वारा परित संशोधित वैलिडेशन एक्ट मार्च-2025 केवल एक कानून नहीं, बल्कि पैंशनर्स की वर्षों की निष्ठावान सेवा पर एक प्रश्न चिन्ह है। एक पद पर एक समान सेवा देने वाले दो व्यक्तियों की पेंशन केवल और केवल सरकार द्वारा काल्पनिक एक जनवरी-2026 के आधार पर विभाजित करना अन्याय के साथ पेंशनर्स के स्वाभिमान पर कुठाराघात है। यह भी पढ़ें- पेंशनरों ने अपनी मांगें तेज कीपेंशनर्स के अधिकार समान रैंक समान पेंशन के सिद्धांत की खुली अवहेलना है। पेंशन सर...