बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच, संवाददाता। आल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली के आवाह्न पर बुधवार को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में काला फीता बांधकर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। मंडलीय सह संयोजक सरजीत सिंह, पीएन पाठक ने कहा कि सरकार ने आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के टर्म्स आफ रिफरेंस में पेंशनरों के समस्याओं के निस्तारण विषयक विन्दु नहीं रखा है। संरक्षक आरसी चौधरी, जिला संयोजक इं.आर पंडित मशरिकी ने पांच जजों के संविधान पीठ द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि पेंशन एक सामाजिक कल्याणकारी उपाय है जिसका उद्देश्य उन व्यक्तियों को सामाजिक व आर्थिक न्याय प्रदान करना है, जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों में अपने नियोक्ता की सेवा की है। इ...