सोनभद्र, अप्रैल 10 -- घोरावल,(सोभद्र) हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय नगर के वार्ड संख्या छह स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आयुष कुमार चतुर्वेदी नगर स्थित वार्ड छह में किराए का दुकान लेकर जय मां शारदा वैरायटी बाजार का संचालन करते हैं। गुरुवार शाम दुकान बंद कर वे घर की ऊपरी मंजिल पर भोजन करने चले गए थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया।सूचना मिलते ही आयुष नीचे पहुंचे तो दुकान की स्थिति देख हतप्रभ रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घोरावल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। किसी तरह दुकान का शटर खोला गया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।फायर ब्रिगेड की...