गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वैभव हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीश कुमार भट्ट उर्फ जिले ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। सरेंडर की अर्जी दाखिल होने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे दिन कोर्ट परिसर में अलर्ट रहीं, लेकिन आरोपी के नहीं पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस बीच गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी पर पुलिस का दबाव और बढ़ गया है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, सतीश कुमार भट्ट की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सरेंडर की अर्जी दाखिल होने के बाद उसके न्यायालय पहुंचने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को कोर्ट परिसर और आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरती गई, लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ।

मामले की जानकारी 27 जुलाई को चौथी कक्षा क...