वैभव हत्याकांड: फरार सतीश पर 25 हजार का इनाम, चार्जशीट आज
गोरखपुर, अगस्त 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खजनी के सराफा व्यापारी के बेटे वैभव हत्याकांड में पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। मुख्य आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा समेत छह आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं, फरार चल रहे आरोपी सतीश भट्ट की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी हो चुका है। पुलिस ने कहा कि यदि वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। चार्जशीट में सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उसके पिता हरिनारायण शर्मा, भाई सत्येंद्र कुमार भट्ट उर्फ जिले, पत्नी अनामिका शर्मा और बबली शर्मा को भी हत्या की साजिश में शामिल होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.