नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी का बुधवार को आईपीएल 2026 में बल्ला नहीं चला। राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 11 गेंदों में दो चौकों के जरिए 8 रन बनाए। उन्हें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने चौथे ओवर में ना सिर्फ 15 वर्षीय सूर्यवंशी का शिकार किया बल्कि मेडन ओवर डाला। यह मोहसिन के स्पेल का पहला ओवर था। सूर्यवंशी आईपीएल में पहली बार मेडन ओवर के चंगुल में फंसे। क्रिकेट में मेडन ओवर उसे कहा जाता है, जब गेंदबाज की 6 वैध गेंदों पर बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना पाता।मोहसिन ने किस तरह बुना 'मेडन का जाल' मोहिसन ने चौथे ओवर की पहली गेंद तीसरे स्टंप की लाइन में बैक ऑफ लेंथ रखी। सूर्यवंशी ने प्वाइंट की तरफ शॉट खेला मग...