नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया के ही 26 साल के ऑलराउंडर ने की है। भारत के ऑफ स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने वैभव के तेज क्रिकेटिंग ब्रेन की सराहना की और कहा कि उन्हें उनका रॉ टैलेंट एक खतरनाक प्लेयर बनाता है, जो अकेले देश को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वैभव भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं और आधा दर्जन मैच खेल चुके हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट सीनियर प्लेयर्स पर भरोसा जता रहा है। वॉशिंगटन सुंदर ने जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए वैभव से जुड़े एक सवाल को लेकर कहा, "वह बहुत ही स्किलफुल प्लेयर है और जाहिर है, उसका दिमाग भी बहुत अच्छा है। वह अपना गेम समझता है और यह भी समझता है कि अलग-अलग वि...