नई दिल्ली, मार्च 19 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के हेड कोच कुमार संगकारा को आईपीएल 2026 में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं। कुछ दिनों में 15 साल के होने जा रहे सूर्यवंशी ने आईपीएल के पिछले सीजन में ताबतोड़ बैटिंग की थी। उन्होंने 7 मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बटोरे थे। उनके बल्ले से 35 गेंदों में शतक निकला था। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। राजस्थान ने साल 2024 में 13 साल की उम्र में सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। आरआर आगामी सीजन में 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।'सूर्यवंशी के लिए खास स्ट्रेटेजी बनाई गई है' संगकारा ने गुरुवार को प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.