नई दिल्ली, जुलाई 24 -- वैभव सूर्यवंशी ने उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने 15 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी ठोकी। वैभव इस अर्धशतक के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि 15 साल की उम्र में वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी नहीं है। जी हां, अब आपके जहन में चल रहा होगा कि और किस ने 15 साल की उम्र में ऐसा कोहराम मचा दिया। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह क्रिकेटर नेपाल का है। यह भी पढ़ें- कोहली-गिल से पहले वैभव सूर्यवंशी ने हासिल किया ये मुकाम, यहां धोनी सबसे फिसड्डी नेपाल के कुशल मल्ला ने भी 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने यह कारनामा वनडे फॉर्मेट में 8 फरवरी 2020 को किया था। यूएसए के खिलाफ एक वनडे म...