वैभव सूर्यवंशी से तुरंत चमत्कार की उम्मीद नहीं करें, टी20 टीम में चयन पर बोले सौरव गांगुली
नई दिल्ली, जून 7 -- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए पदार्पण की दहलीज पर खड़े किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का समय दिया जाना चाहिए और उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया है जिसके बाद वह जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेंगे।दुनिया जीत लेने की उम्मीद मत कीजिए दिग्गज सौरव गांगुली ने एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई से कहा, ''मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए। वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा। आईपीएल में भी हमने यही देखा है। '' यह भी पढ़ें- मानव सुथार ने पहला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.