वैभव सूर्यवंशी से आज छिन सकती है ऑरेंज कैप, शुभमन गिल समेत तीन खिलाड़ियों के पास मौका
नई दिल्ली, मई 21 -- IPL 2026 Orange Cap List: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में केकेआर ने एमआई को चार विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। मुंबई ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 147/8 का स्कोर बनाया। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 148 रन जुटाकर विजयी परचम फहराया। मनीष पांडे (33 गेंदों में 45) और रोवमैन पॉवेल (30 गेंदों में 40) ने केकेआर की ओर से अहम पारियां खेलीं। रिंकू सिंह (5 गेंदों में नाबाद 9) ने जीत की दहलीज पार कराई। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, आज यानी गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छिन सकती है। शुभमन गिल समेत तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.