नई दिल्ली, मई 13 -- साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक खुली चुनौती दी है। डिविलियर्स ने दावा किया है कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ टी20 फॉर्मेट का बल्लेबाज बनकर रह जाएगा, अगर किसी ने उसको सही दिशा नहीं दिखाई। आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने माना है कि सूर्यवंशी को अभी लंबा सफर तय करना है और उनके पास इसके लिए दमदार क्षमता भी है। मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी एक बड़े पोस्टर ब्वॉय बनकर उभरे हैं। वे लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी टक्कर दे रहे हैं। इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ यूथ क्रिकेट में वे शतक जड़ चुके हैं। यहां तक कि आईपीएल में उनके 3 शतक हो गए हैं, जबकि वे 20 से भी कम मैच खेले हैं। वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 15...