नई दिल्ली, मई 23 -- आईपीएल 2026 अब समाप्ति की ओर है और इसके 67 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन 67 मैचों के बाद कुल तेरह बल्लेबाजों ने इस सीजन शतक लगाए हैं। वहीं, 9 ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं, जिनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया है और वह नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। आइए आपको आज पूरी डिटेल बताते हैं कि कौन-कौन से बल्लेबाज आईपीएल 2026 में नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। इसमें 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: इकाना में 'करो या मरो' वाले मैच में LSG से भिड़ेंगे पंजाब के किंग्समिचेल मार्श की दो बार फूटी किस्मत आईपीएल 2026 में सबसे फूटी किस्मत लखनऊ सुपर जायंट्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श की रही है। इन्होंने इस सीजन कुल 13 मैच खेले हैं, जिनकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 563 रन बनाए हैं। हालांकि, उनके लिए दु...